जमशेदपुर में झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं की बैठक
झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए जमशेदपुर के अधिवक्ताओं ने बैठक की। चुनाव 12 मार्च 2026 को होगा, जिसमें 25 हजार अधिवक्ता वोट देंगे। 23 पदों के लिए 100 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है। नाम वापसी 13 फरवरी को और अंतिम सूची 17 फरवरी को जारी होगी।
झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर जमशेदपुर के अधिवक्ताओं में जिला बार भवन में बैठक किया। अधिवक्ता अक्षय कुमार जाने बताया कि चुनाव जो 12 मार्च 2026 को होना है। इसमें राज्यभर के करीब 25 हजार अधिवक्ता वोट देंगे। 18 पुरुष और पांच महिला समेत 23 पदों के लिए चुनाव होना है। इसके लिए 100 अधिवक्ताओं में नामांकन किया है। उन्होंने बताया कि चुनाव के बाद दो महिला अधिवक्ता को बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा को ऑप्शन किया जाएगा। 13 फरवरी को नाम वापसी का दिन तय है जबकि 17 फरवरी को अंतिम सूची तैयार होगी। मालूम हो कि, स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में जमशेदपुर के 12 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है।
चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में अक्षय कुमार झा, जन्मेजय कुमार सिंह, राजू सिंह, संजय सिंह, संजीव कुमार सिंह, रमाशंकर पांडेय समेत अन्य कई अधिवक्ता शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


