सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी: झारखंड ने जम्मू-कश्मीर को 5 विकेट से हराया

Feb 09, 2026 06:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

गुवाहाटी के एसीए क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में झारखंड ने जम्मू-कश्मीर को 5 विकेट से हराकर सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में अपनी पहली जीत दर्ज की। जम्मू-कश्मीर ने 50 ओवर में 181 रन बनाए, जबकि झारखंड ने 183 रन बनाकर मैच जीता। कप्तान शशि माथुर ने 87 रन की पारी खेली।

सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी: झारखंड ने जम्मू-कश्मीर को 5 विकेट से हराया

गुवाहाटी के एसीए क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में खेले जा रहे सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में झारखंड ने रविवार को जम्मू-कश्मीर को 5 विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 181 रन बनाए। टीम में चित्रा सिंह ने 47, रुबिया सैयद ने 29 और सरला देवी ने नाबाद 23 रन बनाए। झारखंड के लिए आनंदित किशोर ने 10 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि वृष्टि ने 28 रन देकर दो विकेट हासिल किए। जवाबी पारी में झारखंड ने 47.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 183 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया।

टीम के लिए कप्तान शशि माथुर ने 87 और प्रियंका लूथरा ने नाबाद 57 रन की पारी खेली। जम्मू-कश्मीर की संध्या ने 32 रन खर्च कर दो विकेट लिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।