Jharkhand s PHCs to Transform into E-Hospitals with Digital Services सूबे के सभी पीएचसी ई-अस्पताल में होंगे तब्दील, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJharkhand s PHCs to Transform into E-Hospitals with Digital Services

सूबे के सभी पीएचसी ई-अस्पताल में होंगे तब्दील

झारखंड के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को ई-अस्पताल में तब्दील किया जाएगा। जमशेदपुर का मानगो पीएचसी पहले से ही ई-अस्पताल बन चुका है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत इनकी डिजिटलाइजेशन की...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 3 Dec 2024 05:35 PM
share Share
Follow Us on
सूबे के सभी पीएचसी ई-अस्पताल में होंगे तब्दील

झारखंड के सभी पीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्स केंद्र) को अब ई-अस्पताल में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। अभी राज्य में केवल जमशेदपुर का मानगो पीएचसी को ही ई-अस्पताल के रूप में बदला गया है। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ई-अस्पताल खोलने की योजना है। इसके लिए जिला स्तर पर पहल की जा रही है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत इन अस्पतालों के डिजिटलाइजेशन पर काम शुरू किया गया है। इसके लिए न सिर्फ सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जाएगा, बल्कि कंप्यूटरीकरण कर सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। इसके बाद इन्हें ई-अस्पताल में तब्दील किया जाएगा।

ई-अस्पताल में ये सुविधाएं मिलेंगी

जानकारी हो कि ई-अस्पताल में रजिस्ट्रेशन, ओपीडी, आईपीडी, लेबोरेटरी, फार्मेसी व अन्य सभी सुविधाएं कंप्यूटरीकृत माध्यम से दी जाएंगी। ई-हॉस्पिटल में मरीजों को दी जाने वाली पर्ची, लैब टेस्ट, फार्मेसी, आईपीडी सहित अन्य सभी सेवाएं ऑनलाइन हो जाएगी। लैब रिपोर्ट मरीज अपने मोबाइल में लिंक के माध्यम से देख पायेंगे। साथ ही आईपीडी के मरीजों के संबंधित कागजात भी ऑनलाइन हो जाएंगे। सारी सुविधा ऑनलाइन होने से मरीजों को दवा समझने में एवं लिखाई में किसी भी त्रुटि होने की संभावना खत्म हो जाएगी। लैब की जांच रिपोर्ट ऑनलाइन हो जाने से हार्डकॉपी रखने का झंझट खत्म हो जाएगा।

मरीजों ने कहा- जल्द बढ़ाई जाएं सुविधाएं

मानागो स्वास्थ्य केन्द्र के मरीज कुमार ब्रजेश ने बतया कि यह अच्छा हैं कि नंबर के लिए लंबी लाइन नहीं लगानी होगी। इससे काम जल्दी होता है। अन्य सुविधाएं भी ऑनलाइन कर दी जाएं, तो हमें राहत मिलेगी। रफीक ने बतया कि वह पिता को दिखाने आए थे। उन्होंने मोबाइल से नंबर लगवाया और काम जल्दी हो गया। बहुत लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।

अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला एवं सदर अस्पताल में भी ई-हॉस्पीटल के सभी मॉड्यूल जल्द शुरू हो जाएंगे। दिसंबर तक सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ई-हॉस्पीटल शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

डॉ. साहिर पॉल, सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।