Jharkhand s Defense Expo East Tech 2025 Singhbhum Chamber of Commerce Participates to Boost Local Industries रांची में चल रहे डिफेंस एक्सपो में चैंबर की टीम ने लिया भाग, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJharkhand s Defense Expo East Tech 2025 Singhbhum Chamber of Commerce Participates to Boost Local Industries

रांची में चल रहे डिफेंस एक्सपो में चैंबर की टीम ने लिया भाग

झारखंड के रांची में चल रहे डिफेंस एक्सपो ईस्ट टेक 2025 में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स की 48 सदस्यीय टीम भाग ले रही है। इसका उद्देश्य स्थानीय उद्योगों को रोजगार और नए अवसर प्रदान करना है। प्रतिनिधिमंडल...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 21 Sep 2025 06:36 PM
share Share
Follow Us on
रांची में चल रहे डिफेंस एक्सपो में चैंबर की टीम ने लिया भाग

रांची में चल रहे डिफेंस एक्सपो ईस्ट टेक 2025 में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर की 48 सदस्यीय टीम शिरकत कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में रक्षा और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े रोजगार और व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देना तथा स्थानीय उद्योगों को नई संभावनाओं से जोड़ना है। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उद्योगपति, उद्यमी और विशेषज्ञ शामिल हैं। चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि ईस्ट टेक संगोष्ठी नवाचार, रक्षा और साझेदारी का प्रमुख मंच बन चुका है। हमारी यह यात्रा तकनीक आधारित विकास को प्रोत्साहित करने और झारखंड सहित पूर्वी राज्यों के साथ मजबूत संबंध बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधिमंडल पैनल चर्चाओं, उत्पाद प्रदर्शन और बीटूबी बैठकों में भाग लेकर उभरती तकनीक और संयुक्त उपक्रमों की संभावनाओं पर चर्चा करेगा। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स को विश्वास है कि यह सहभागिता क्षेत्र में तकनीक अपनाने, कौशल विकास और औद्योगिक वृद्धि को गति देगी। प्रतिनिधिमंडल में ये सदस्य हैं शामिल प्रतिनिधिमंडल में विजय आनंद मूनका (अध्यक्ष), मानव केडिया (महासचिव), पुनीत काउंटिया (उपाध्यक्ष उद्योग), एडवोकेट राजीव अग्रवाल (उपाध्यक्ष कर एवं वित्त), विनोद शर्मा (सचिव उद्योग), दिनेश मकानी, अभिषेक काबरा, शैलेश मोदी, राजीव अग्रवाल, सीए प्रतीक अग्रवाल, प्रदीप देबुका, अभिषेक भलोटिया, रोहित केजरीवाल, विवेक अग्रवाल, पीयूष गोयल, जगदीश अग्रवाल, रविकांत अग्रवाल, रोहित काबरा, आकाश मोदी, हर्ष अग्रवाल (उपाध्यक्ष उद्योग), शुभम सेन, आकाश भदानी, प्रांजल सरावगी, महेश सांघी, वत्सल नागेलिया, सुमन नागेलिया, रोहित खेमका, निलय मकानी, रितेश सांघी, सोनू बिंद्रा, विशाल अग्रवाल, अनमोल कुमार, अरविंद केडिया, अजय अग्रवाल, विनायक नागेलिया, अभिषेक चोपड़ा, किशन मंडाना, रुषभ मेहता और माधव अगीवाल।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।