Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJharkhand Rail Users Association Movement Improves Train Timeliness
धनबाद से स्वर्णरेखा एक्सप्रेस 50 मिनट पहले पहुंची टाटानगर

धनबाद से स्वर्णरेखा एक्सप्रेस 50 मिनट पहले पहुंची टाटानगर

संक्षेप:

झारखंड रेल यूजर्स एशोसिएशन के आंदोलन का असर दिखने लगा है। धनबाद से स्वर्णरेखा एक्सप्रेस 50 मिनट पहले टाटानगर पहुंची। अन्य ट्रेनें भी समय पर आईं। यह सुधार एक वायरल वीडियो के बाद हुआ जिसमें यात्रियों की समस्याएं दिखायी गई थीं। रेलवे ने ट्रेन परिचालन में सुधार किया है।

Jan 13, 2026 02:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर। झारखंड रेल यूजर्स एशोसिएशन के सोशल मीडिया पर आंदोलन का असर दिखने लगा। मंगलवार को धनबाद से स्वर्णरेखा एक्सप्रेस निर्धारित समय 12. 15 बजे के बजाय 50 मिनट पहले की 11:25 बजे ही टाटानगर पहुंच गई थी जबकि मुंबई हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस समेत अन्य कई ट्रेन भी आज आम दिनों की अपेक्षा कम लेट से टाटानगर आई। बताया जाता है कि झारखंड रेल यूजर्स एशोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को स्वर्णरेखा एक्सप्रेस में बीमार एक यात्री की वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जबकि अन्य ट्रेनों को भी आदित्यपुर एवं अन्य स्टेशनों पर बेवजह रोकने की वीडियो वायरल हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

माना जा रहा है कि रेलवे ने ट्रेन परिचालन सिस्टम में सुधार किया है जिसका लाभ यात्रियों को मिलेगा।