पेसा नियमावली-2025 पर जिला स्तरीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन
पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) झारखंड नियमावली-2025 (पेसा) पर जिला स्तरीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में स्थानीय लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आयोजित की गई।
पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) झारखंड नियमावली-2025 (पेसा) विषय पर जिला स्तरीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला में उप विकास आयुक्त, एसडीएम धालभूम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, डीसीएलआर धालभूम समेत जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी, सीओ, बीडीओ, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों तथा समुदाय आधारित संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
पेसा नियमावली के उद्देश्य
कार्यशाला का उद्देश्य पेसा नियमावली-2025 के विभिन्न प्रावधानों की स्पष्ट समझ विकसित करना, अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं की भूमिका को व्यवहारिक रूप से सुदृढ़ बनाना तथा विकास योजनाओं में जनभागीदारी को बढ़ावा देना था।
पेसा नियमावली और लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण
उपायुक्त ने कहा कि पेसा नियमावली अनुसूचित क्षेत्रों में लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
स्थानीय समुदायों की सहभागिता
कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा पेसा नियमावली-2025 के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा प्रतिभागियों के साथ संवाद के माध्यम से उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
आम सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


