Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJharkhand Mukti Morcha s Somesh Chandra Soren Expands Lead in Ghatsila ST By-Election
घाटशिला (एसटी) विधानसभा उपचुनाव: आठवें राउंड में झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन की बढ़त 11,280 वोटों तक पहुंची

घाटशिला (एसटी) विधानसभा उपचुनाव: आठवें राउंड में झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन की बढ़त 11,280 वोटों तक पहुंची

संक्षेप: जमशेदपुर में घाटशिला अनुसूचित जनजाति विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोमेश चंद्र सोरेन ने 39,163 वोट प्राप्त कर भारतीय जनता पार्टी के बाबूलाल सोरेन से 11,280 वोटों की बढ़त बना ली है। झामुमो को इस राउंड में 6,265 अतिरिक्त वोट मिले, जबकि भाजपा को मात्र 2,747 वोट मिले।

Fri, 14 Nov 2025 12:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर।घाटशिला अनुसूचित जनजाति (एसटी) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मतगणना के आठवें राउंड के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है। उन्होंने कुल 39,163 वोट हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाबूलाल सोरेन (27,883 वोट) से 11,280 वोटों की विशाल लीड बना ली है। जेएलकेएम के रामदास मुर्मू को 6,903 वोटों के साथ तीसरा स्थान मिला है। इस राउंड में झामुमो को करीब 6,265 अतिरिक्त वोट मिले, जबकि भाजपा को मात्र 2,747, जिससे उनकी उम्मीदें और कमजोर हो गईं।जिला निर्वाचन पदाधिकारी के मीडिया कोषांग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, सातवें राउंड में झामुमो की लीड 7,762 वोटों की थी, जो अब 11,280 तक पहुंच गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।