महंगाई और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ झामुमो ने किया डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लकड़ी के चूल्हे पर चाय बनाकर विरोध जताया। प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों को प्रभावित किया है और उन्होंने सरकार से कीमतों में कमी की मांग की।

महंगाई और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ झामुमो ने किया डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों को लेकर गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सिर पर लकड़ी ढोकर और लकड़ी के चूल्हे पर चाय बनाकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया।

महंगाई का असर

झारखंड मुख्य मोर्चा के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। घरेलू गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों में लगातार वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आज स्थिति ऐसी हो गई है कि लोगों को फिर से लकड़ी और चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है।

सरकार के खिलाफ आरोप

झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है, लेकिन केंद्र सरकार आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने मांग की कि रसोई गैस समेत आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में जल्द कमी लाई जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

प्रदर्शन का आयोजन

धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में आयोजित किस प्रदर्शन में जिले के सभी प्रमुख नेता शामिल हुए।

सामान्य प्रश्न

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किस मुद्दे पर प्रदर्शन किया?
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।