घाटशिला उपचुनाव: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संभाला मोर्चा, गठबंधन प्रत्याशी सोमेश सोरेन के लिए मांगे वोट
जमशेदपुर में आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए महागठबंधन उम्मीदवार सोमेश चन्द्र सोरेन की जीत सुनिश्चित करने हेतु मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने प्रचार अभियान शुरू किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। मंत्री ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और 'तीर धनुष छाप' पर वोट देने की अपील की।
जमशेदपुर। आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार सोमेश चन्द्र सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए झारखंड सरकार की माननीय मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को मंत्री तिर्की ने घाटशिला क्षेत्र में सघन प्रचार-प्रसार किया और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुईं।मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत घाटशिला के मऊभण्डार से की। उन्होंने वहां के सामाजिक लोगों से मिलकर सोमेश चन्द्र सोरेन के लिए वोट मांगा। स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से माननीय मंत्री का स्वागत किया।अपने दूसरे कार्यक्रम में मंत्री ने घाटशिला चुनाव कार्यालय पहुंचकर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस और अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर गहन चर्चा की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर गठबंधन के लिए वोट मांगने का आग्रह किया।साथ ही, मंत्री ने प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष और प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष को आगामी 17 नवंबर को रांची में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र प्रदान कर न्योता दिया।तीसरा कार्यक्रम भुईयापाडा में आयोजित किया गया, जहाँ माननीय मंत्री ने आम जनता को संबोधित किया। उन्होंने जनता से कहा कि झारखंड सरकार लगातार लोक जन कल्याण के कार्य कर रही है। उन्होंने सरकार की प्रमुख योजनाओं को बताते हुए 'तीर धनुष छाप' (झामुमो का चुनाव चिन्ह) पर वोट देने की कृपा करने का आग्रह किया।इसके अलावा, मंत्री तिर्की ने काशिदा ग्राम में ग्रामवासियों के साथ एक कार्यक्रम में भाग लिया और माताओं-बहनों से मिलकर अपना आग्रह दोहराया।इस दौरान मंत्री के साथ घाटशिला प्रखण्ड अध्यक्ष सत्यजीत सीट, प्रदेश सचिव काल्टू चक्रवर्ती, वरिष्ठ नेता तापस चटर्जी, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकिशोर यादव, शशि कुमार सिन्हा, संजय सिंह आजाद, अमित श्रीवास्तव, अमरजीत नाथ मिश्र, जितेन्द्र सिंह, रंजन बाजराय और विश्वनाथ कालिंदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




