
दो दिवसीय झारखंड मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप कल से
झारखंड के मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ने 13 दिसंबर से दो दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन किया है। पहले दिन महिलाओं और पुरुषों के विभिन्न आयु वर्गों में खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। दूसरे दिन 'द ग्रेट झारखंड रन' आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। विजेताओं को नगद पुरस्कार और मेडल दिए जाएंगे।
मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने 13 दिसंबर से दो दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन किया है। पांचवीं राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप एवं ‘द ग्रेट झारखंड रन’ की तैयारियों को लेकर अध्यक्ष विजय सिंह और महासचिव व अंतरराष्ट्रीय एथलीट संजीव कुमार तोमर ने शुक्रवार को मीडिया को जानकारी दी। जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में उन्होंने बताया कि पहले दिन 13 दिसंबर को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तीरंदाजी मैदान में महिलाओं के सात और पुरुषों के 10 आयु वर्गों में शॉट पुट, डिस्कस और जैवलिन थ्रो की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगितार सुबह 9 बजे शुरू होगा और प्रतिभागियों को 8:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
दूसरे दिन जेआरडी स्टेडियम में 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ के साथ 3 किमी (पुरुष) और 1 किमी (महिला) पैदल चाल, लंबी कूद और त्रिकूद की स्पर्धाएं होंगी। उद्घाटन समारोह 14 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। दूसरे दिन सुबह 6 बजे ‘द ग्रेट झारखंड रन’ का फ्लैग ऑफ होगा, जिसमें किशोर, युवा और मास्टर वर्ग के महिला-पुरुष खिलाड़ी दौड़ में हिस्सा लेंगे। रिपोर्टिंग समय सुबह 5 बजे निर्धारित है। सभी आयु वर्गों के विजेताओं को नगद पुरस्कार, मेडल और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, जबकि अन्य प्रतिभागियों को मेडल और ई-सर्टिफिकेट मिलेगा। उन्होंने बताया कि लगभग 16 जिलों से करीब 1200 खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन के लिए 40 तकनीकी अधिकारी और 30 वॉलिंटियर तैनात किए गए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




