Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJharkhand Leader Jairam Mahto Advocates for Land Rights and Political Power in Jamshedpur

ईस्ट इंडिया कंपनी की तर्ज पर कंपनियां चला रहीं हुकूमत : जयराम

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष जयराम महतो ने जमशेदपुर में जनता दरबार लगाया। उन्होंने भूमि अधिग्रहण और विस्थापन की समस्याएं सुनीं और उपायुक्त से बातचीत की। महतो ने झारखंड की बड़ी...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 14 July 2025 06:18 PM
share Share
Follow Us on
ईस्ट इंडिया कंपनी की तर्ज पर कंपनियां चला रहीं हुकूमत : जयराम

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम महतो अपने राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को जमशेदपुर पहुंचे। परिसदन में उन्होंने जनता दरबार लगाया और आमलोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने बताया कि अधिकतर शिकायतें जमीन अधिग्रहण, नियोजन और विस्थापन से जुड़ी थीं। इन समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने उपायुक्त और संबंधित अधिकारियों से बातचीत भी की। इसके बाद बिष्टूपुर स्थित माइकल जॉन सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक ने झारखंड में काम कर रही बड़ी कंपनियों की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से की और कहा कि कई निजी और सरकारी कंपनियां झारखंड के लोगों को बेबसी और लाचारी की स्थिति में छोड़ रही हैं।

हम दो, हमारे चार की नीति चलेगी उन्होंने कहा कि हम दो, हमारे दो से अब नहीं चलेगा, अब हम दो, हमारे चार की नीति अपनानी होगी। दो संतानें ऐसी होनी चाहिए, जो अपने हक और जमीन के लिए संघर्ष करने वाली बनें। झारखंडियों के पास जमीन होना ही उनका सबसे बड़ा अपराध बन गया है। यदि जमीन नहीं बची तो अस्मिता और पहचान मिट जाएगी। सत्ता के लिए 40 विधायक चाहिए जयराम महतो ने कहा कि झारखंड में 40 विधायकों के चुनाव जीतने की जरूरत है। राज्य में सत्ता पाए बिना जनहित के मुद्दों का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। महिला मोर्चा की बेबी महतो ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और लक्ष्य आधारित कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि 2029 तक जयराम महतो को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य लेकर चलें, ताकि झारखंड की असली चिंता करने वाला नेतृत्व सत्ता में आ सके।