जून के दूसरे सप्ताह में होगा झारखंड राज्य कबड्डी संघ का चुनाव
झारखंड राज्य कबड्डी संघ की विशेष बैठक रविवार को जमशेदपुर में हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि चुनाव जून के दूसरे सप्ताह में होंगे। सभी जिला कबड्डी संघ 31 मई तक अपनी बैठकें कर रिपोर्ट देंगे। सीनियर राज्य कबड्डी प्रतियोगिता 4 जून से धनबाद में होगी।

झारखंड राज्य कबड्डी संघ की विशेष बैठक रविवार को जमशेदपुर में महासचिव संजय कुमार झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2026-2030 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि जून के दूसरे सप्ताह में चुनाव के माध्यम से नई कमेटी का गठन किया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी जिला कबड्डी संघ 31 मई तक अपनी-अपनी बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर राज्य संघ को रिपोर्ट सौंपेंगे। वर्ष 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से खेल कैलेंडर भी तैयार किया गया। साथ ही विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया।
सीनियर राज्य कबड्डी प्रतियोगिता 4 जून से धनबाद में होगी। बैठक से पहले पूर्वी और पश्चिमी जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया। बैठक में अध्यक्ष तपन रावत, कोषाध्यक्ष हरीश कुमार, ए.एम. त्रिपाठी सहित कई पदाधिकारी और विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


