76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी पुडुचेरी रवाना

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

झारखंड की पुरुष और महिला जूनियर बास्केटबॉल टीमें आगामी जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हो गई हैं। यह टूर्नामेंट 22 से 29 जून तक पुडुचेरी में होगा। कोच और टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों को कड़ा प्रशिक्षण दिया है और सभी को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी पुडुचेरी रवाना

जमशेदपुर। झारखंड की पुरुष और महिला जूनियर बास्केटबॉल टीमें आगामी जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सोमवार को रवाना हो गई हैं। यह टूर्नामेंट 22 से 29 जून तक पुडुचेरी में आयोजित होने वाला है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिला।दोनों टीमों ने पिछले कई दिनों से कड़ा प्रशिक्षण लिया है। टीम के मुख्य कोच, मोहम्मद आरिफ आफताब, खिलाड़ियों को रणनीतिक प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं, जबकि सहायक कोच शबानुल हक और टीम प्रबंधक विशाल दास टीम प्रबंधन की जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। महिला टीम के मुख्य कोच, मोहम्मद जलाल शेख के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने विशेष अभ्यास सत्रों में भाग लिया है।

सहायक कोच सुप्रिया करण और टीम प्रबंधक दीपक साहू भी टीम को लगातार मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरभजन सिंह और प्रदीप को भी टीमों से शानदार प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है। इस बीच, अंतर्राष्ट्रीय कोच जेपी सिंह ने खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन कौशल को निखारने के लिए विशेष प्रशिक्षण देने के बाद विदा किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।