Jamshedpur News: सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी दिखाएंगे ई-शिक्षा में इनोवेशन
Jamshedpur News: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद सरकारी स्कूलों के कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राज्यव्यापी आईसीटी चैंपियनशिप ई-शिक्षा महोत्सव-2026 आयोजित कर रही है। चार चरणों वाली प्रतियोगिता में स्कूल, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर शामिल हैं। प्रतिभागी डिजिटल कौशल और रचनात्मकता दिखाएंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मेडल, प्रमाण पत्र और पुरस्कार मिलेंगे।

Jamshedpur News: सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में तकनीकी कौशल और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से राज्यव्यापी आईसीटी चैंपियनशिप यानी ई-शिक्षा महोत्सव- 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के भीतर शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को आधुनिक बनाना और छात्रों व शिक्षकों में तकनीकी दक्षता को मजबूत करना है। यह चैंपियनशिप राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों के लिए भी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करेगा। इसके माध्यम से प्रतिभागी अपनी डिजिटल योग्यता, समस्या-समाधान की क्षमता, रचनात्मकता और तकनीक के नए एवं इनोवेटिव उपयोगों का प्रदर्शन कर सकेंगे। पूरी प्रतियोगिता को चार चरणों में विभाजित किया गया है, जिसमें स्कूल स्तर, प्रखंड स्तर, जिला स्तर और अंत में राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं शामिल हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र और आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव के तहत विभिन्न चरणों की तिथियां निर्धारित की जा चुकी हैं। वर्तमान में स्कूल स्तर की चैंपियनशिप का आयोजन नौ से शुरू हो चुका है और 16 अक्तूबर को आयोजन किया जाना है। इसके बाद प्रखंड स्तर की प्रतियोगिताएं 1 से 14 नवंबर के बीच होंगी। फिर 7 से 12 दिसंबर तक जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा और अंत में 21 से 24 दिसंबर के बीच राज्य स्तरीय मुकाबले संपन्न होंगे।
शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर
शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर
वर्तमान में स्कूल स्तर की चैंपियनशिप चल रही है, इसलिए कम भागीदारी वाले जिलों पर विशेष ध्यान देते हुए हर जिले और पात्र सरकारी स्कूल की सक्रिय उपस्थिति अनिवार्य की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी और विद्यालयों से यह कहा गया है कि वे विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रेरित करें ताकि वे आवश्यक तैयारियां पूरी कर इस डिजिटल लर्निंग के उत्सव में पूरी ऊर्जा के साथ हिस्सा लें।

