जेएनएसी के नक्शा उल्लंघन मामले की सुनवाई टली
झारखंड हाईकोर्ट में जमशेदपुर क्षेत्र में नक्शा उल्लंघन और अवैध निर्माण से जुड़े मामले की सुनवाई चार सप्ताह के लिए टल गई है। अदालत ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने जेएनएसी की कार्रवाई पर रोक लगाई थी। अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी, जिससे भवनों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं होगी।

जमशेदपुर। झारखंड हाईकोर्ट में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्र में नक्शा उल्लंघन और अवैध निर्माण से जुड़े मामले की सुनवाई फिलहाल टल गई है। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले को चार सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया, जिससे जेएनएसी की कार्रवाई पर फिलहाल अनिश्चितता बनी हुई है।मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस एम. एस. सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में हुई। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट पहले ही जेएनएसी की कार्रवाई पर रोक लगा चुका है और चार सप्ताह का समय दिया गया था।सोमवार को विस्तृत सुनवाई होनी थी, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने सुनवाई को आगे बढ़ा दिया।
इस फैसले के बाद फिलहाल संबंधित भवनों पर किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं होगी। मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


