जमशेदपुर : उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा को उमड़ी भीड़, बस अड्डा से लेकर स्टेशन तक लगा रहा जाम
झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा के कारण रविवार को शहर में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। परीक्षा समाप्त होते ही शहर की सड़कों से लेकर रेलवे

झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा के कारण रविवार को शहर में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। परीक्षा समाप्त होते ही शहर की सड़कों से लेकर रेलवे स्टेशन तक जाम लगा रहा। करीब तीन घंटे तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। टेंपो से लेकर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर एक साथ इतनी भीड़ जुट गई कि व्यवस्था संभालने में पुलिस को लगाना पड़ा। इससे पहले जिले के 77 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई। प्रशासन के अनुसार, गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली है। तीन पालियों में आयोजित परीक्षा में 34,364 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। हालांकि, 26,851 परीक्षार्थी ही शामिल हो सके।
पहली पाली में 26,933, दूसरी में 26,851 और तीसरी एवं अंतिम पाली में 26,912 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षार्थियों को सुबह 7 बजे ही अपने निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना था। बहुत से परीक्षार्थी तो उससे पहले से केन्द्र पर पहुंचे हुए थे। प्रथम पाली की परीक्षा 8.30 से 10.30, द्वितीय पाली की 11.30 बजे से 1.30 बजे और तृतीय पाली की परीक्षा 3.30 बजे से 5.30 बजे तक हुई। दूसरी पाली की परीक्षा के बाद ही परीक्षार्थी बाहर निकल सके। कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए 193 मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त थे। इनमें 77 स्टैटिक, 77 पेट्रोलिंग और 29 फ्लाइंग स्क्वायड मजिस्ट्रेट व 10 रिजर्व दंडाधिकारी थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


