जमशेदपुर में 11 को रोजगार कैंप, 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

झारखंड सरकार के श्रम विभाग द्वारा 11 जून को गोलमुरी में रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में 500 पदों के लिए योग्य युवाओं की भर्ती होगी। मुख्य उद्देश्य स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

जमशेदपुर में 11 को रोजगार कैंप, 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती

झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में 11 जून को गोलमुरी स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन होने जा रहा है। सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक चलने वाले इस कैंप के जरिए कुल 500 पदों पर योग्य युवाओं की भर्ती की जाएगी। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार के उचित अवसर प्रदान कर उन्हें कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। रोजगार मेले में ई-डिजिटल इंडिया और वी ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड जैसी निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां शिरकत करेंगी। कुल रिक्तियों में से 400 पद एनएपीएस (नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम) ट्रेनी के लिए है, जबकि 100 पद इंस्टॉलेशन इंजीनियर और वायरमैन के लिए निर्धारित हैं।

खास बात यह है कि चयनित अभ्यर्थियों को न सिर्फ रोजगार मिलेगा, बल्कि काम के दौरान आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 10वीं और 12वीं पास से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी कैंप के लिए पात्र होंगे। विभाग ने क्षेत्र के युवाओं से अपील की कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने के लिए 11 जून को बायोडाटा, सभी जरूरी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पासपोर्ट आकार की फोटो और वैध पहचान पत्र के साथ नियोजनालय परिसर में समय पर उपस्थित हों।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।