जेट परीक्षा के लिए 196 मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में कॉलेज व्याख्याताओं की नियुक्ति के लिए झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) 26 अप्रैल को 93 केंद्रों पर होगी। जिला प्रशासन ने 196 मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया है, जिसमें 93 स्टैटिक, 93 फ्लाइंग स्क्वाड और 10 सुरक्षित दंडाधिकारी शामिल हैं। परीक्षा को पारदर्शी और कदाचार रहित बनाने के लिए सभी तैयारियाँ की जा रही हैं।

जमशेदपुर । कॉलेजों में व्याख्याता नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) के लिए जिला प्रशासन ने 196 मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किये हैं। इनमें 93 स्टैटिक, 93 फ्लाइंग स्क्वाड और 10 सुरक्षित दंडाधिकारी शामिल हैं। यह परीक्षा आगामी रविवार 26 अप्रैल को जिले के 93 केन्द्रों पर होने वाली है। परीक्षा को लेकर गुरुवार को उपायुक्त एवं एसएसपी ने इसके लिए प्रतिनियुक्त सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को संक्षप में उनका दायित्व समझाया था। परीक्षा को पारदर्शी और कदाचार रहित बनाने के लिए सभी कवायद की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


