Jamshedpur News: सीएम और आदर्श स्कूलों की दशा सुधारेंगे इंजीनियर

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

Jamshedpur News: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सरकारी विद्यालयों, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और आदर्श विद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने के लिए संविदा पर विशेषज्ञों की नियुक्ति शुरू की है। डिजिटल एजुकेशन और मॉनिटरिंग, इवैल्यूएशन एवं नॉलेज मैनेजमेंट के पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। नियुक्ति तीन वर्ष के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन और आवश्यकता के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।

Jamshedpur News: सीएम और आदर्श स्कूलों की दशा सुधारेंगे इंजीनियर

Jamshedpur News: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत राज्य के सरकारी विद्यालयों, विशेष रूप से सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और आदर्श विद्यालयों की दशा सुधारने तथा शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के लिए संविदा के आधार पर विशेष विशेषज्ञों (स्पेशलिस्ट) की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है, जिसके तहत विभिन्न पदों पर योग्य पेशेवरों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पूरी पहल का मुख्य उद्देश्य राज्यभर के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक-युक्त बनाना है। इसके लिए संविदा आधारित स्पेशलिस्ट का चयन किया जाना है, जिसमें प्रोग्राम स्पेशलिस्ट (कंसल्टेंट- डिजिटल एजुकेशन) और प्रोग्राम स्पेशलिस्ट (कंसल्टेंट- मॉनिटरिंग, इवैल्यूएशन एंड नॉलेज मैनेजमेंट) शामिल हैं।

प्रोग्राम स्पेशलिस्ट डिजिटल एजुकेशन पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के रूप में कंप्यूटर साइंस, आईटी या ईसीई में बीटेक या एमसीए की डिग्री अनिवार्य निर्धारित की गई है, जिससे स्पष्ट है कि तकनीकी रूप से दक्ष युवा और इंजीनियर इन विद्यालयों की डिजिटल और तकनीकी व्यवस्थाओं को संवारने में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा, प्रोग्राम स्पेशलिस्ट मॉनिटरिंग और इवैल्यूएशन पद के लिए प्रबंधन विषय में स्नातकोत्तर डिग्री को आवश्यक बनाया गया है। इन सभी पदों पर नियुक्तियां पूरी तरह से संविदा के आधार पर होंगी, जो प्रारंभिक रूप से 3 वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी। हालांकि, आवश्यकता और कार्यकुशलता के आधार पर अनुबंध को आगे बढ़ाया जा सकता है, जबकि संतोषजनक कार्य न होने पर सेवा समाप्त भी की जा सकती है। योजना के जरिए सरकार का लक्ष्य आधुनिक तकनीक, बेहतर मॉनिटरिंग प्रणाली और कुशल प्रबंधन के माध्यम से राज्य के गरीब और आम बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: सीएम और आदर्श स्कूलों की दशा सुधारेंगे इंजीनियर