हमने विश्व विख्यात अर्थशास्त्री को खो दिया : रियाजुद्दीन
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान और सचिव राकेश तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके योगदान और ईमानदारी को हमेशा याद...
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से हमने आर्थिक सुधार के जनक और विश्व विख्यात अर्थशास्त्री को खो दिया, जिसकी निकट भविष्य में भरपाई असंभव है। जब दुनिया मंदी के दौर से गुजर रही थी, वैसे समय में उन्होंने देश को आर्थिक मंदी से बचाया। डॉ. सिंह ने अपने वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश में आर्थिक सुधार लाकर भारत को प्रगति के पथ पर अग्रसर कराया। डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में मनरेगा जैसी राष्ट्रीय योजना लाकर जहां एक तरफ ग्रामीण विकास को बल दिया, वहीं दूसरी तरफ करोड़ों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया। देश ने आर्थिक सुधारों के जनक को खोया : राकेश
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि राष्ट्र ने एक ईमानदार, विद्वान और आर्थिक सुधारों के जनक को खो दिया। उनकी ईमानदारी और इस देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने में उनका योगदान देश का हर एक नागरिक हमेशा याद करता रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके निधन से देश का हर एक नागरिक शोकाकुल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।