मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा आज, 3732 विद्यार्थी होंगे शामिल
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 31 मई को आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। शहर में 10 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिसमें कुल 3732 विद्यार्थी शामिल होंगे।

झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार 31 मई को आयोजित की जाएगी। इसे लेकर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई है। शहर में 10 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में कुल 3732 विद्यार्थी शामिल होंगे। सेंट्रल करीमिया उच्च विद्यालय टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस-2 हाईस्कूल कदमा, गुरुनानक उच्च विद्यालय, सीतारामडेरा प्लस-2 हाईस्कूल, राजस्थान विद्या मंदिर, डीबीएमएस गर्ल्स विद्यालय, शारदामणि बालिका विद्यालय, कबीर मेमोरियल उर्दू विद्यालय और हरिजन उच्च विद्यालय को केंद्र बनाया गया है।
ये भी पढ़ें:परीक्षा के समापन के बाद लगा जाम
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


