कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, त्वरित सहायता के दिए निर्देश
झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता कुणाल षाडंगी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने त्वरित प्रतिक्रिया दी। ट्वीट में गोविंद मुंडा की असामयिक मृत्यु की जानकारी दी गई थी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पार्थिव शरीर घर पहुंचाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया, जिससे पीड़ित परिवार को राहत मिलने की उम्मीद है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी द्वारा किए गए ट्वीट पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने त्वरित संज्ञान लिया है।ट्वीट में पूर्वी सिंहभूम ज़िले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत सांद्रा पंचायत निवासी गोविंद मुंडा की विशाखापट्टनम के पास हुई असामयिक मृत्यु की जानकारी साझा करते हुए परिजनों को पार्थिव शरीर दिलाने हेतु मदद की अपील की गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शोकाकुल परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा पार्थिव शरीर को शीघ्र उनके गृह स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।सरकार
की इस त्वरित पहल से पीड़ित परिवार को इस कठिन समय में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


