घाटशिला (एसटी) विधानसभा उपचुनाव: 11वें राउंड में झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन की बढ़त 22,095 वोटों तक पहुंची, भाजपा खेमें में छायी उदासी

घाटशिला (एसटी) विधानसभा उपचुनाव: 11वें राउंड में झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन की बढ़त 22,095 वोटों तक पहुंची, भाजपा खेमें में छायी उदासी

संक्षेप:

झारखंड के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन ने 11वें राउंड में 59,150 वोट के साथ अपनी बढ़त को और मजबूत किया। भाजपा के बाबूलाल सोरेन 37,055 वोट के साथ निकटतम प्रतिद्वंद्वी हैं। झामुमो को इस राउंड में 6,054 अतिरिक्त वोट मिले, जबकि भाजपा को 4,766 वोट मिले।

Nov 14, 2025 02:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर:झारखंड के घाटशिला अनुसूचित जनजाति (एसटी) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मतगणना के 11वें राउंड के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है। उन्होंने कुल 59,150 वोट हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाबूलाल सोरेन (37,055 वोट) से 22,095 वोटों की अपराजेय लीड बना ली है। जेएलकेएम के रामदास मुर्मू को 8,348 वोटों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस राउंड में झामुमो को 6,054 अतिरिक्त वोट मिले, जबकि भाजपा को 4,766 मत मिले है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के मीडिया कोषांग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, दसवें राउंड में झामुमो की लीड 20,807 वोटों की थी, जो अब 22,095 तक पहुंच गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।