Jamshedpur News: विद्यासागर जयंती पर प्रतियोगिता, 153 विद्यार्थी हुए शामिल
Jamshedpur News: झारखंड बंगाली समिति, जमशेदपुर शाखा ने ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 207वीं जयंती पर चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। साकची के हाई स्कूल में हुए इस कार्यक्रम में 101 चित्रांकन और 52 निबंधों में विद्यार्थियों ने भाग लिया। समिति की अध्यक्ष झरना कर ने आयोजन का महत्व बताया।

Jamshedpur News: झारखंड बंगाली समिति, जमशेदपुर शाखा ने ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 207वीं जयंती पर 49वीं चित्रांकन एवं निबंध प्रतियोगिता कराई। आयोजन साकची स्थित हाई स्कूल में हुआ। चित्रांकन में 101 और निबंध में 52 विद्यार्थियों ने भाग लिया। दोनों प्रतियोगिताएं चार-चार वर्गों में बांटी गई थीं। निबंध में विद्यार्थियों को बांग्ला, हिंदी और अंग्रेजी में लिखने का मौका मिला। समिति की अध्यक्ष झरना कर ने कहा कि यह कार्यक्रम महान साहित्यकार और बांग्ला भाषा के प्रमुख निर्माताओं में से एक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 207वीं जयंती पर हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी विद्यासागर के साहित्यिक योगदान और विचारों को जान सकेगी।मौके
पर झरना कर, तपन सेनशर्मा, निखिल दत्ता, सुमिता बेरा, रमा मुखर्जी, अरुण सिन्हा, सुजाता विश्वास, पूरबी चटर्जी, निसार अमीन, सरोज सेन, आशीष गुप्ता, शुक्ला रॉयचौधरी, तरुण कांति घोष, सुपर्णा सेनशर्मा, चंदना चटर्जी, आरती सेन, बुलबुल घोष और जोत्सना मंडल मौजूद रहे। एसोसिएशन के अन्य सदस्य और प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं।

