ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरझारखंड आंदोलनकारियों ने आयोग की सीमा बढ़ाने की मांग की

झारखंड आंदोलनकारियों ने आयोग की सीमा बढ़ाने की मांग की

झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक बुधवार को मुंडा-मानकी सभागार चक्रधरपुर में अनुमंडल संयोजक बुधराम उरांव की अध्यक्षता में...

झारखंड आंदोलनकारियों ने आयोग की सीमा बढ़ाने की मांग की
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 12 Sep 2019 04:46 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक बुधवार को मुंडा-मानकी सभागार चक्रधरपुर में अनुमंडल संयोजक बुधराम उरांव की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में झारखंड आंदोलनकारी नेता सुखदेव हेम्ब्रम ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के पश्चात आंदोलनकारियों के पहचान के बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति में आंदोलनकारी पहचान आयोग का समय समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में आंदोलनकारी की पहचान एवं आयोग के समय सीमा विस्तार की जरूरत है। इसको लेकर रांची में 15 सितंबर को राज्यस्तरीय बैठक करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में नारायण पूर्ति, सनिया दोंगो, दिनेश महतो, जगदीश मंडल, बिरसा गागराई, सुदाम प्रधान, बिरसा गागराई, सुला चांपिया, दुर्गा चरण दास, कमल किशोर महतो, सरोज प्रधान आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें