ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरझारखंड में विकास नजर आने लगा : रामचंद्र सहिस

झारखंड में विकास नजर आने लगा : रामचंद्र सहिस

राज्य के जल संसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि झारखंड विकास के पथ पर चल पड़ा है और विकास जनता को दिखने लगा है। विकास में रोड़ा बनने वाले लोगों से सचेत रहने की जरूरत...

झारखंड में विकास नजर आने लगा : रामचंद्र सहिस
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 30 Aug 2019 08:56 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य के जल संसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि झारखंड विकास के पथ पर चल पड़ा है और विकास जनता को दिखने लगा है। विकास में रोड़ा बनने वाले लोगों से सचेत रहने की जरूरत है। सहिस गुरुवार को परसूडीह मकदमपुर में आजसू पार्टी के मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विभिन्न दलों से आये कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी सदैव शिक्षा, स्वास्थ्य और हरियाली के लिए प्रयास करती रही है, परंतु उन लोगों को यह अच्छा नहीं लग रहा है, जिन्होंने सिर्फ झारखंड की जनता को ठगने का काम किया है। इनसे इस राज्य की प्रगति देखी नही जाती है। समारोह में केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, नजरूल हसन हाशमी, स्वप्न सिंहदेव, चुनका मार्डी, अप्पू तिवारी, संजय मालाकार, अजय सिंह, शैलेंद्र सिंह, विमल मौर्या, सचिन प्रसाद, चंदेश्वर पांडेय, मनोज सिंह, हेमंत पाठक, दिनेश जायसवाल, ललित सिंह, सुमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें