ट्रेन से 15 लाख की जेवर चोरी का केस भेजा गया पाकुड रेल थाना
जमशेदपुर। टाटानगर रेल पुलिस ने सोमवार को नगांव एक्सप्रेस के एसी कोच से यात्री की

जमशेदपुर। टाटानगर रेल पुलिस ने सोमवार को नगांव एक्सप्रेस के एसी कोच से 15 लाख के जेवर व अन्य सामान चोरी का केस पाकुड जीआरपी में भेज दिया। इसके साथ वह चादर भी भेजा गया है, जिसे महिला यात्री अंकिता अग्रवाल ने कोच से लाकर रेल पुलिस को सौंपा था। मालूम हो कि असम के सिलघट स्टेशन से 27 मार्च को जमशेदपुर आ रही महिला अंकिता अग्रवाल की बैग से जेवर, आईफोन और नगद 13 हजार रुपये पाकुड स्टेशन के आसपास चोरी हुई है। महिला के अनुसार, नगांव एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच से अटेंडर से उसे बगैर पैकेट का चादर दिया था, जिसे ओढने के बाद वह बेहोश हो गई और उसका बैग खोलकर सामान चोरी कर लिया गया।
यात्री ने ट्रेन के कोच अटेंडेंट और पेंट्रीकार कर्मचारियों पर चोरी करने का संदेह जताया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


