Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJeean Mata Family Celebrates Jhulan Utsav with Bhajans and Honors Volunteers in Jamshedpur

मेहंदी मंडवा ले मईया... जैसे भजनों पर झूमीं महिलाएं

जीण माता परिवार ने जमशेदपुर में साकची बाजार स्थित शिव मंदिर में सिंघारा और झूलन उत्सव मनाया। कार्यक्रम में पूजा, भजन, नृत्य और हाउजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आठ सेवा कार्यकर्ताओं को उनके सामाजिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरWed, 6 Aug 2025 06:49 PM
share Share
Follow Us on
मेहंदी मंडवा ले मईया... जैसे भजनों पर झूमीं महिलाएं

जीण माता परिवार जमशेदपुर की ओर से मंगलवार को साकची बाजार स्थित शिव मंदिर में जीण माता का सिंघारा और झूलन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य यजमान रजनी-तुलसी खेमका ने पूजा और ज्योत प्रज्वलित कर की। श्याम बाबा मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मूलचंद शर्मा ने पूजा कराई। कार्यक्रम में महिलाओं के बीच भजनों की हाउजी प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। स्थानीय कलाकार मनोज शर्मा मोनु ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की और फिर मां जीण भवानी की महिमा का भावपूर्ण वाचन व भजनों की प्रस्तुति दी। दरबार प्यारो लागे रे..., मेहंदी मंडवा ले मईया मेहंदी लाया राचनी..., मैया जी थारा झूला शतरंगी..., जीण मैया को ध्यावो रे बेड़ा पार करेगी... जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।

देर शाम तक महिलाओं ने नृत्य कर भक्ति रस में डूबे भाव से हिस्सा लिया। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के संस्थापक शंभू खन्ना, अध्यक्ष राजकुमार रिंगसिया, बिनोद खन्ना, विजय अग्रवाल, जितेंद्र खेमका, प्रमोद अग्रवाल, गोपाल बेगराजका समेत जीण माता परिवार के सभी सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान उत्सव के दौरान संस्था से जुड़े आठ सेवा कार्यकर्ताओं को सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनमें सुनील देबूका, मनीष खन्ना, पवन शर्मा, आशीष खन्ना, अनंत अग्रवाल, जगदीश खेमका, देवेश चौधरी और अंकित अग्रवाल शामिल हैं। इस दौरान मंगल पाठ, माता का भव्य श्रृंगार, अखंड ज्योत, माता जी का जन्मोत्सव, झूलन उत्सव, भजनों पर नृत्य और छप्पन भोग प्रसाद प्रमुख आकर्षण रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।