कर्मचारी नेता को जवानों ने किया सम्मानित
कर्मचारी नेता अमरनाथ सिंह को एमजीएम अस्पताल में तैनात होमगार्ड के जवानों ने बुके...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 27 Jan 2023 02:50 PM
ऐप पर पढ़ें
कर्मचारी नेता अमरनाथ सिंह को एमजीएम अस्पताल में तैनात होमगार्ड के जवानों ने बुके देकर सम्मानित किया। अस्पताल प्रबंधन और जवानों के बीच कर्मचारी नेता समन्वय का काम कर रहे हैं। इससे जवानों को काम करने में काफी सहूलियत हो रही है। पार्किंग, अस्पताल में अनावश्यक भीड़ को हटाने में कर्मचारी नेता जवानों का भी सहयोग करते हैं। जवानों की समस्या को अस्पताल प्रबंधन समेत अन्य मंचों पर मजबूती से रखते हैं।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।