टुइलाडुंगरी में युवक पर जानलेवा हमला में दो से पूछताछ
जमशेदपुर के टुइलाडुंगरी में बुधवार शाम विक्रम कुमार पर जानलेवा हमला किया गया। बादल कालिंदी ने बिना वजह गाली-गलौज करते हुए उसे बस के डंडे और पत्थर से मारा। विक्रम को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दो संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है।

जमशेदपुर।गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घायल विक्रम कुमार (25), निवासी टुइलाडुंगरी, ने गुरुवार को थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।विक्रम ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7 बजे वह मोहल्ले के मैदान में बैठा था। इसी दौरान बादल कालिंदी वहां आ पहुंचा और बिना किसी वजह के गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि बादल ने अचानक बस के डंडे और पत्थर से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे थाना लाया गया, जहां से पुलिस ने उसे एमजीएम अस्पताल भेजा।
वहां उसका प्राथमिक इलाज हुआ। दो संदिग्धों से पूछताछ हमले के बाद मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने गुरुवार देर शाम दो संदिग्ध युवकों को उठाकर पूछताछ शुरू की है। दोनों हमले के समय घटनास्थल के आसपास मौजूद थे। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला पहले से रची गई योजना थी या किसी पुराने विवाद के चलते झगड़ा बढ़ा। थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपी बादल कालिंदी की खोज की जा रही है। साथ ही घटना में किसी और की संलिप्तता की संभावना को भी खंगाला जा रहा है। पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




