जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं का पिकल बॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं ने 10 से 12 अप्रैल 2026 तक रांची में हुई चौथे पूर्वी क्षेत्र पिकल बॉल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। झारखंड टीम में दो छात्राएं पूर्णिमा प्रामाणिक और स्नेहा कुमारी शामिल थीं। कुलपति प्रो. इला कुमार और डॉ. सनातन दीप ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
जमशेदपुर महिला विश्व विद्यालय की छात्राओं ने चौथे पूर्वी क्षेत्र पिकल बॉल प्रतियोगिता 2026 में रांची के खेल गांव में दिनांक 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित की गई l जिसमें सात राज्यों के लगभग 240 खिलाड़ियों ने भाग लिया l झारखंड टीम में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के दो छात्राओं पूर्णिमा प्रामाणिक एवं स्नेहा कुमारी और कोच के रूप में डॉ प्रभात कुमार महतो एवं टीम मैनेजर आर.तेजा का चयन हुआ था l इस प्रतियोगिता के ओपन डबल्स पिकल बॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया l माननीय कुलपति प्रो . इला कुमार ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
स्पोद्स एवं कल्चरल कमिटी के चेयरमैन डॉ सनातन दीप ने भी पूरी टीम को बधाई दी ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


