कदमा मारपीट मामले की जांच डीएसपी करेंगे, दोनों पक्षों से होगी पूछताछ

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र की भाटिया बस्ती में एक महिला के साथ मारपीट और सोने की चेन छिनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरु की है। मामले की निष्पक्षता के लिए डीएसपी स्तर पर जांच होगी और दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।

कदमा मारपीट मामले की जांच डीएसपी करेंगे, दोनों पक्षों से होगी पूछताछ

जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र की भाटिया बस्ती में महिला से मारपीट और सोने की चेन छीनने के मामले की जांच अब डीएसपी स्तर पर कराई जाएगी। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत दर्ज करने के बाद दूसरे पक्ष को भी नोटिस जारी किया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी विवाद की संभावना सामने आई है, जिसकी भी पड़ताल की जा रही है। मालती देवी ने पड़ोसी सन्नी कुमार रजक समेत छह लोगों पर नशे की हालत में घर में घुसकर मारपीट करने और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है।

पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा चेन छिनतई के आरोप की पुष्टि होने पर संबंधित धाराएं जोड़ी जाएंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।