मौसम : पांच दिनों में पांच डिग्री तक बढ़ेगा पारा

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में चार दिनों के बाद मौसम में बदलाव आया है। शुक्रवार को तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 5 दिनों में तापमान 5-6 डिग्री बढ़ सकता है और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम : पांच दिनों में पांच डिग्री तक बढ़ेगा पारा

जमशेदपुर, वरीय संवाददाता। लगातार चार दिनों से दिन में धूप और फिर शाम को हो रही बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम पूरी तरह बदल गया। दिन में तेज धूप रही। अन्य दिनों की तरह बादल नहीं होने के कारण धूप का असर भी ज्यादा रहा। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 5-6 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। यानी एक बार फिर 40 के आसपास पहुंच जाएगा। फिलहाल अगले 5 दिनों में किसी तरह के बारिश होने की उम्मीद नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।