बागबेड़ा जलापूर्ति योजना: 11 साल में भी अधूरी, जमशेदपुर से रांची तक पदयात्रा का ऐलान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जमशेदपुरजमशेदपुर की बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना, जो 2015 में शुरू हुई थी, 11 साल बाद भी अधूरी है। समाजसेविका दुखनी सोरेन ने झूठे आश्वासनों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने का भी उल्लेख किया।
जमशेदपुर। बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना, जिसका शिलान्यास 2015 में हुआ था और 2018 तक पूरी होनी थी, 11 साल बाद भी अधूरी है। समाजसेविका दुखनी सोरेन ने कहा कि झूठे आश्वासनों से जनता को गुमराह किया जा रहा है।उन्होंने घर-घर से एक मुट्ठी चावल लेकर जमशेदपुर से रांची तक पदयात्रा और विधानसभा घेराव की चेतावनी दी। साथ ही भ्रष्टाचार को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने की बात कही। निरीक्षण में प्लास्टर ध्वस्त, काले ईंट व दीवारों में दरारें पाई गईं।आंदोलन में सुबोध झा, छोटेराय मुर्मू, संतोष जायसवाल सहित कई लोग शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


