Jamshedpur News: जन सेवा संघ ट्रस्ट कर रहा मानव और बेजुबानों की सेवा
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: जमशेदपुर में जन सेवा संघ ट्रस्ट 4 अक्तूबर को 10 वर्षों की स्थापना के उपलक्ष्य में छठा रक्तदान शिविर आयोजित करेगा। यह शिविर धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। पिछले शिविरों में सैकड़ों यूनिट रक्त संग्रहित किया गया है। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र, मेडल, और उपहार मिलेंगे।

Jamshedpur News: जमशेदपुर। जन सेवा संघ ट्रस्ट अपनी स्थापना के 10 वर्ष पूरे होने पर 4 अक्तूबर को छठा रक्तदान शिविर आयोजित करेगा। शिविर सुबह नौ बजे से धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में होगा। ट्रस्ट के अनुसार पिछले पांच शिविरों में सैकड़ों यूनिट रक्त संग्रह कर जरूरतमंदों और थैलेसीमिया मरीजों तक पहुंचाया गया है। संस्था रक्तदान के साथ बेसहारा व घायल पशुओं की चिकित्सा और सेवा भी करती है। शिविर में पशु चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र, मेडल और उपहार दिए जाएंगे।


