Jamshedpur News: गरबा और डांडिया गीतों की धुन पर पारंपरिक नृत्य
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: जमशेदपुर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 17 और 18 अक्टूबर 2026 को ‘कार्निवल बीट्स 2026’ डांडिया नाइट आयोजित होगी। साकची स्थित रामगढ़िया समाज में शाम 6 बजे से होने वाले इस उत्सव का आयोजन ड्रीमफुल इवेंट और नाइटवर्स इवेंट संयुक्त रूप से करेंगे। डीजे पवन, डीजे आकाश और डीजे अकुल सहित कई कलाकार प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के लोग सुरक्षित पारिवारिक माहौल में गरबा, डांडिया, संगीत और सांस्कृतिक मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे।

Jamshedpur News: जमशेदपुर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 'कार्निवल बीट्स 2026' डांडिया नाइट का भव्य आयोजन 17 एवं 18 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। यह दो दिवसीय उत्सव शाम 6 बजे से रामगढ़िया समाज, साकची में ड्रीमफुल इवेंट एवं नाइटवर्स इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। कार्यक्रम में डीजे पवन, डीजे आकाश, डीजे अकुल समेत कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को लुभाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य नवरात्रि के महत्व को उजागर करते हुए शहरवासियों को गरबा, डांडिया, संगीत तथा सांस्कृतिक मनोरंजन का अनूठा अनुभव प्रदान करना है। पारिवारिक माहौल को ध्यान में रखकर सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए कार्यक्रम को आकर्षक और सुरक्षित बनाया गया है।
कलाकारों की प्रस्तुतियों पर लोग गरबा और डांडिया गीतों की धुन पर पारंपरिक नृत्य कर सकेंगे।


