मानगो में दो दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी जेल भेजा गया
जमशेदपुर संवाददाता। मानगो में दो दुकानों में करने वाला आरोपी जेल मानगो में दो दुकानों में करने वाला आरोपी जेल

जमशेदपुर। मानगो कुमरुम बस्ती में दो दुकानों में चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी कार्तिक कर्मकार को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस संबंध में जवाहरनगर रोड नंबर 13 निवासी शाकिब जमाल के बयान पर मानगो थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 5 और 6 मई की रात कुमरुम बस्ती स्थित दो दुकानों का ताला तोड़कर सामान की चोरी कर ली गई थी। घटना के बाद दुकानदारों ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय स्तर पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने कार्तिक कर्मकार को चोरी के सामान के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर मानगो थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


