Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJamshedpur Talent Recognition Ceremony Celebrates Education and Achievements
केबुल मुखी समाज गोलमुरी का प्रतिभा सम्मान समारोह

केबुल मुखी समाज गोलमुरी का प्रतिभा सम्मान समारोह

संक्षेप:

केबुल मुखी समाज गोलमुरी का प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन गोलमुरी उत्कल समाज हॉल में हुआ

Nov 17, 2025 02:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर। मुखी समाज गोलमुरी का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन उत्कल समाज के हॉल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर और भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। यह कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सचिव गुरुचरण मुखी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू, विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार, जे बेहरा एवं समाज के मुखिया उपस्थित थे। सचिव गुरुचरण मुखी ने बताया कि यह 12वां वर्ष था l मुख्य अतिथि पूर्णिमा साहू ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी समाज का विकास शिक्षा से ही संभव है और उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को शिक्षा पर ध्यान देकर एवं संघर्ष करते हुए आगे बढ़ना है l विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार ने कहा कि पहले मुखी समाज में कोई डॉक्टर नहीं होता था, पर आज बच्चे डॉक्टर व इंजीनियर भी बन रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खेलकूद में भी बच्चे आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान विभिन्न बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले 200 बच्चों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित सम्मानित किया गया। अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दस बच्चों को भी सम्मानित किया गया। बॉक्सिंग के लिए सनाया मुखी, आर्यन मुखी, क्रिकेट के लिए शिवम मुखी एवं रुद्रा मुखी, आर्ट में हरिपोदो मुखी, फुटबॉल के लिए नवीन मुखी विद्यालय में टॉपर होने के लिए अंश मुखी, मेडिकल में प्राची महाकुड़ को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। संचालन संजना मुखी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन देवेश मुखी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपेश मुखी, डेविड मुखी, कार्तिक मुखी, नदीप मुखी, संजय मुखी, सुजल मुखी, निखिल मुखी, टिंकू मुखी, प्रेम मुखी, मिहिर मुखी, डब्लू, राजा, गुरबचन मुखी ने योगदान दिया।