दूसरे विभाग वाले गोदाम प्रबंधकों की होगी छुट्टी, बीएसओ को प्रभार
जमशेदपुर के आपूर्ति विभाग ने सहायक गोदाम प्रबंधकों को रखने से इनकार कर दिया है। अब प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को गोदाम प्रबंधन का दायित्व सौंपा गया है। विभाग ने कहा कि इससे गोदाम प्रबंधन में सुधार होगा, क्योंकि पूर्व में एजीएम की मनमानी के कारण राशन वितरण में देरी हो रही थी।

जमशेदपुर। आपूर्ति विभाग अब दूसरे विभाग के सहायक गोदाम प्रबंधकों (एजीएम) को नहीं रखेगा। उनकी जगह प्रखंडों में संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (बीएसओ) को यह दायित्व संभालना होगा। इस आशय का आदेश खाद्य आपूर्ति विभाग से ही सोमवार को जारी हो गया। विभाग ने माना है कि दूसरे विभाग के कर्मचारियों को यह प्रभार दिये जाने की वजह से वे अपने मूल विभाग के काम में अधिक रुचि लेते रहते हैं, जिसके कारण गोदाम प्रबंधन ठीक से नहीं होता। विभाग ने आदेश दिया है कि स्टॉक का मिलान कर एक सप्ताह में सभी संबंधित बीएसओ प्रभार संभाल लें। हाल के समय में पूर्वी सिंहभूम जिले में एजीएम की मनमानी की वजह से डोर स्टेप डिलिवरी में देर और लाभुकों को राशन समय पर नहीं मिलने की शिकायतें बढ़ गई हैं।
पूर्वी सिंहभूम जिले में जनसेवक और सहकारिता विभाग के कर्मचारियों को यह दायित्व मिला हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


