को ऑपरेटिव के विद्यार्थियों ने "एम्पथेटिक लर्निंग के लिए किया भ्रमण
जमशेदपुर के को ऑपरेटिव कॉलेज के बीबीए एवं बीसीए के विद्यार्थियों ने चेशायर होम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ऊनी कपड़े, कंबल और राशन का सामान दान किया। विद्यार्थियों ने विक्षिप्त लोगों से संपर्क किया और समाज सेवा का अनुभव लिया। प्राचार्य और विभाग संयोजक ने विद्यार्थियों के योगदान की सराहना की।
जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज के बीबीए एवं बीसीए के विद्यार्थियों ने कल अपने "एम्पैथेटिक लर्निंग" के क्रम में सामाजिक समावेशी शिक्षण के लिए शहर सुंदरनगर स्थित चेशायर होम का भ्रमण किया। अपनी इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने साथ कुछ अच्छे ऊनी कपड़े और कंबल भी दिए और राशन के सामान भी दिए। वोकेशनल विभाग के विद्यार्थियों ने इस भ्रमण में समाज के एक ऐसे वर्ग से स्वयं का संपर्क पाया जो विक्षिप्त हैं या समाज की कुरीतियों का शिकार हुए हैं। वोकेशनल प्रोग्राम के कोर उद्देश्य "उद्यमिता" की पहली सीख के अनुरूप "गैप फिलिंग" वाले पहलू के अभ्यास की पहली सीढ़ी ही इम्पैथेटिक लर्निंग है।विभाग
के संयोजक डॉ अशोक कुमार रवानी ने विद्यार्थियों को विशेष बधाई दी और यथासंभव योगदान भी दिया।अस्सिटेंट प्रोफेसर के ईश्वर राव के साथ विद्यार्थियों के इस भ्रमण को प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने सराहा और ऐसी सीख को जीवन में आत्मसार्थ करने की सलाह दी। विद्यार्थियों में मुख्यतय सोनू, संजय, जतिन, सूरज, सागर, अनिकेत के साथ अन्य ने सेवा योगदान किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


