पानी की खाली बोतल को स्टेशन पर इधर-उधर नहीं फेंके यात्री
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों को पानी की खाली बोतलें इधर-उधर न फेंकने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक पर बोतल बैंक स्थापित किया गया है ताकि लोग अपनी बोतलें डाल सकें। यह पहल रेलवे द्वारा स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा के तहत शुरू की गई है।
जमशेदपुर। यात्रियों को पानी की खाली बोतल इधर-उधर नहीं फेंकने चाहिए इससे स्टेशन का ड्रेनेज सिस्टम जाम हो सकता है। टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों को इसके लिए जागरूक करने के साथ ही प्लेटफार्म नंबर एक पर बोतल बैंक लगाया गया है ताकि लोग पानी के खाली बोतल को उसमें डाल दे। बताया जाता है कि स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा के तहत रेलवे ने यह पहल शुरू की है। रेल कर्मचारियों के अनुसार स्टेशन के पांचो प्लेटफार्म पर बोतल बैंक के रखे जाएंगे। पानी के खाली बोतल को एक जगह रखने के प्रति यात्रियों को रेलकर्मी जागरूक भी कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


