Jamshedpur News: एनआई एक्ट के मामले में सोनारी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
Jamshedpur News: श्याम शर्मा की गिरफ्तारी, 3 जून को दर्ज हुई थी प्राथमिकी चेक बाउंस मामले में

Jamshedpur News: जमशेदपुर, संवाददाता। सोनारी पुलिस ने एनआई एक्ट से जुड़े मामले में सोनारी निवासी श्याम शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 3 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला चेक बाउंस से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराएं भी लगाई हैं। मनीष शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। शिकायत के अनुसार, मामला मूल रूप से चेक बाउंस से संबंधित है। आरोप है कि चेक बाउंस में पुलिस ने धोखाधड़ी की कई धाराएं जोड़कर प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बताया गया कि एनआई एक्ट के तहत चेक बाउंस के मामलों में कानूनी प्रक्रिया अलग है।
ऐसे मामलों में सीधे थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के प्रावधान को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप है कि इसी कारण चेक बाउंस के मामलों में अन्य धाराएं जोड़कर पुलिस केस दर्ज करती है। सोनारी पुलिस की कार्यशैली को लेकर पहले भी पुलिस मुख्यालय में शिकायत की बात सामने आई है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि चेक बाउंस से जुड़े मामलों को ठगी का मामला बनाकर अलग-अलग धाराओं का इस्तेमाल किया जाता है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस पर आरोपी पक्ष के घर लोगों को भेजकर तस्वीरें लेने और फोन कर दबाव बनाने के आरोप भी लगाए थे।


