अपराधी गुड्डू पांडेय के घर पर फायरिंग केस में आकाश को मिली जमानत
जमशेदपुर में मानगो डिमना रोड पर गुड्डू पांडे के घर पर हत्या की नीयत से फायरिंग करने के आरोपी आकाश की जमानत अर्जी मंजूर कर ली गई है। आकाश पहले मुंगेर जेल में था और उसे फायरिंग मामले में जमशेदपुर की अदालत में पेश किया गया था। यह घटना अक्टूबर 2025 में हुई थी।

जमशेदपुर। मानगो डिमना रोड स्थित अपराधी गुड्डू पांडे के घर पर हत्या की नीयत से फायरिंग करने और गोली मार कर सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त करने के आरोपी आकाश नाम का उर्फ कलाकार की जमानत अर्जी मंगलवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश छह की अदालत से मंजूर हो गई। अधिवक्ता विद्या सिंह ने बताया कि आकाश बिहार के मुंगेर जेल में था, जिसे जमशेदपुर की अदालत में फायरिंग केस में प्रोडक्शन कराया गया है। बताया जाता है कि अपराधी गुड्डू पांडेय के घर अक्तूबर 2025 में बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। फायरिंग का मामला पुलिस ने विजेंद्र पांडेय के बयान पर दर्ज करने के बाद दीपक चौधरी का को पकड़कर जेल भेजा था, जो अभी जमानत पर रिहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


