क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना उनके जीवन से खिलवाड़ : समिति
जमशेदपुर में स्कूल वाहन सेवा संचालक समिति ने ओवरलोडिंग के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। अध्यक्ष संतोष मंडल ने चालकों को चेतावनी दी कि क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना खतरनाक है। सभी स्कूली वाहनों पर 'स्कूली वाहन' का स्टीकर लगाना अनिवार्य किया गया है, साथ ही जीपीआरएस लगाने का भी निर्देश दिया गया है।

जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता। जमशेदपुर स्कूल वाहन सेवा संचालक समिति ने अध्यक्ष संतोष मंडल के नेतृत्व में शुक्रवार को बिष्टूपुर स्थित लोयोला स्कूल के बाहर स्कूली वाहनों में होने वाली ओवरलोडिंग के खिलाफ विशेष जांच व जागरूकता अभियान चलाया। इसमें वैन, ऑटो, टाटा मैजिक और विंगर चालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना उनके जीवन के साथ खिलवाड़ है। संतोष ने चालकों को कहा कि इस समस्या को हल्के में न लिया जाए, क्योंकि आने वाले समय में प्रशासन द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस और ओवरलोडिंग की सघन जांच की जाएगी। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना और सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
वाहन चालक नियमों का सख्ती से पालन करें।समिति ने कहा कि अब सभी स्कूली वाहनों पर अनिवार्य रूप से 'स्कूली वाहन' का स्टीकर लगाना होगा। साथ ही, हर वाहन पर एक विशेष पहचान पत्र (स्टीकर) चिपकाया जाएगा, जिसमें चालक का नाम, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, मोबाइल नंबर और संबंधित कार्यक्षेत्र की स्पष्ट जानकारी होगी। समिति ने सभी गाड़ियों में जीपीआरएस लगाना अनिवार्य कर दिया है, ताकि अभिभावक घर बैठे अपने बच्चों की लोकेशन ट्रैक कर सकें और उनकी सुरक्षा को लेकर निश्चिंत रहें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


