इंटर-स्कूल टेबल टेनिस: चिन्मया विद्यालय और कार्मेल कॉलेज रहे विजेता
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर की अंतर-विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विद्या भारती चिन्मया विद्यालय ने बालिका वर्ग में जुस्को स्कूल को हराकर खिताब जीता। बालक वर्ग में कार्मेल जूनियर कॉलेज ने जमशेदपुर पब्लिक स्कूल को पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। व्यक्तिगत सिंगल्स स्पर्धा रविवार को शुरू होगी।
जमशेदपुर। शहर की अंतर-विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को ने जुस्को स्कूल, कदमा को 3-1 से हराकर खिताब जीता। बालक वर्ग में कार्मेल जूनियर कॉलेज, सोनारी ने जमशेदपुर पब्लिक स्कूल को 3-1 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। सेमीफाइनल में बालिका में चिन्मया ने केरल पब्लिक स्कूल को 3-2 तथा बालक में कार्मेल ने चर्च स्कूल को 3-1 से हराया। व्यक्तिगत सिंगल्स स्पर्धा रविवार दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


