Jamshedpur News: सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: शनिवार को जमशेदपुर के सफाई एवं सेनिटेशन कर्मचारी हड़ताल पर रहे। मजदूरी की उच्चतम दरें और अन्य श्रम लाभ की मांग करते हुए, कार्यकर्ताओं ने समझौते की अनदेखी का आरोप लगाया। विधायक सरयू राय ने मामले पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Jamshedpur News: सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी

Jamshedpur News: शनिवार को दूसरे दिन भी जमशेदपुर अक्षेस के सफाई एवं सेनिटेशन कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सफाई कर्मी नेता रमेश मुखी ने कहा कि अपर श्रमायुक्त की अध्यक्षता में हुए त्रिपक्षीय समझौते के बावजूद अक्षेस प्रबंधन द्वारा न्यूनतम मजदूरी 515 रुपये व अन्य श्रम लाभ नहीं दिए जा रहे हैं। कर्मियों ने मांग की कि अगस्त के वेतन में नई दरें लागू करने के लिए अक्षेस को निर्देश दिया जाए। विधायक सरयू राय ने मामले पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के नेता रमेश मुखी ने कहा कि हड़ताल अमित शर्मा के नेतृत्व में नहीं, बल्कि मुखी समाज कल्याण समिति के उपाध्यक्ष छोटेलाल मुखी और झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के महासचिव रमेश मुखी के नेतृत्व में सफाई एवं सेनिटेशन कर्मियों ने मांग पत्र सौंपा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।