Jamshedpur News: मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
Jamshedpur News: जमशेदपुर में मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा के नए अध्यक्ष संजय कसेरा और उनकी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में वरिष्ठ जनों, महिलाओं, युवाओं और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। उन्होंने समाजहित और संगठन विस्तार के लिए काम करने का संकल्प लिया।

Jamshedpur News: जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कसेरा एवं उनकी नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को अग्रसेन भवन, जुगसलाई में हुआ। इसमें समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नई टीम में दिलीप गोयल महासचिव और मनोज मोदी कोषाध्यक्ष बने। सभी पदाधिकारियों ने समाजहित, संगठन विस्तार, सेवा कार्य और सामाजिक समरसता के लिए पूर्ण निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नंदकिशोर अग्रवाल, सुरेश सुंथालिया, विमल अग्रवाल, प्रदीप मिश्रा, सांवलाल शर्मा और बीना खिरवाल ने टीम को शुभकामनाएं दीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


