मानगो को अगस्त से मिल जाएगी जाम से राहत, 31 जुलाई तक फ्लाईओवर निर्माण का लक्ष्य

Apr 21, 2026 12:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में मानगो फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से चल रहा है, जो 31 जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है। यह 2.8 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर 252 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। इसके बन जाने से साकची से डिमना तक का सफर सरल और तेज हो जाएगा, जिससे लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

मानगो को अगस्त से मिल जाएगी जाम से राहत, 31 जुलाई तक फ्लाईओवर निर्माण का लक्ष्य

जमशेदपुर। जमशेदपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या के बीच मानगो फ्लाईओवर लोगों के लिए बड़ी उम्मीद बनकर उभरा है। वर्षों से भीषण जाम की मार झेल रहे मानगो और आसपास के इलाकों के लोगों को अब जल्द राहत मिलने की संभावना है। इस बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और अधिकारियों ने इसे 31 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक सह अधीक्षण अभियंता दीपक सहाय ने इसकी पुष्टि की है। करीब 2.8 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण 252 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।

परियोजना की बड़ी उपलब्धि यह है कि इसके सभी 57 पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं, जिससे अब निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। नदी के बीच स्थित पिलर पर गार्डर चढ़ाने का काम भी पूरा हो चुका है। फ्लाईओवर के चालू होने के बाद साकची से डिमना तक का सफर आसान और तेज हो जाएगा। वर्तमान में इस मार्ग पर रोजाना भारी जाम लगता है, जिससे लोगों को लंबे समय तक फंसे रहना पड़ता है। खासकर सुबह स्कूल और ऑफिस समय, दोपहर में बाजार समय और शाम को लौटने के दौरान स्थिति खराब हो जाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।