कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कदमा की एनएसएस यूनिट ने निकाला पद यात्रा

Nov 26, 2025 03:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर के डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस यूनिट और माय युवा भारत के सहयोग से सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय एकता के लिए पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूनम कुमारी ने किया, जिसमें छात्रों ने संविधान की उद्देशिका की शपथ ली और संवैधानिक अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाई।

कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कदमा की एनएसएस यूनिट ने निकाला पद यात्रा

जमशेदपुर l डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कदमा की एनएसएस यूनिट1और माय युवा भारत के संयुक्त तत्वाधान में सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन–जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर पूनम कुमारी ने किया। जिनके मार्गदर्शन में बीएड के अनेक उत्साही छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा के मंच संचालन के दौरान हमारी छात्रा रूपा ने सभी प्रतिभागियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। वहीं नेहा, आसाई, आयुष, बेबी, सुनीता, अमीषा, मुस्कान, पूजा और एलिज़ा ने हमारे संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जागरूकता फैलाते हुए प्रभावी प्रस्तुति दी।कार्यक्रम

को सफल बनाने में कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह–सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता, उप–प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल का महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक सहयोग मिला। साथ ही सभी शिक्षकों तथा सहयोगी एंथोनी जूलियन का सहयोग पदयात्रा के दौरान सराहनीय रहा। देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान के साथ निकाली गई यह पदयात्रा विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक जिम्मेदारी और संविधान के प्रति सम्मान को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;