बारीडीह हाई स्कूल को प्लस-टू की मान्यता, छात्रों के लिए खुले नए अवसर
जमशेदपुर के बारीडीह हाई स्कूल को अब सीनियर सेकेंडरी (प्लस-टू) की आधिकारिक संबद्धता मिली है। इससे उच्च माध्यमिक स्तर की पढ़ाई संभव होगी। प्राचार्य संगीता हालदार ने छात्रों और अभिभावकों को विषयों की जानकारी दी, जिससे छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
जमशेदपुर। बारीडीह हाई स्कूल को सीनियर सेकेंडरी (प्लस-टू) की आधिकारिक संबद्धता मिल गई है। इससे अब यहां उच्च माध्यमिक स्तर की पढ़ाई संभव हो सकेगी। यह उपलब्धि विद्यालय के शैक्षणिक स्तर और निरंतर प्रगति का प्रतीक मानी जा रही है। इसी उपलब्धि के अवसर पर आज स्कूल परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रचार्य संगीता हालदार ने छात्रों और अभिभावकों को कला (ह्यूमैनिटीज) एवं वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय के तहत उपलब्ध विषयों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत अब छात्र अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विषयों का चयन कर सकते हैं, जिससे उनके कौशल और करियर को बेहतर दिशा मिल सकेगी।
अभिभावकों और विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों को लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक दौर की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा प्रदान करना और उन्हें सामाजिक, सांस्कृतिक व व्यावसायिक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए तैयार करना है। विद्यालय की यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए, बल्कि क्षेत्र के छात्रों के लिए भी नए अवसरों के द्वार खोलने वाली साबित होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


